मोद मुदित मन भायी Mod Mudit Mann Bhayi Ft. Preksha Dubey | Latest Ram Bhajan | जय श्रीराम #bhajan
“यह मात्र आठवीं की छात्रा नहीं, यह सुरों की सरगम में नित नये सूरज उगाने वाली साधना की कन्या है नाम है प्रेक्षा दुबे।”
प्रेक्षा दुबे, जो अभी मात्र कक्षा आठवीं की छात्रा हैं, किंतु जिनके स्वर में ऐसा माधुर्य है कि वह भक्ति को भी झुका दे और भाव को भी बहा ले। उनकी भावपूर्ण गायन साधना को आशीर्वाद मिला है –
लोकगायन की विधाता शारदा सिन्हा जी,
संगीत साधक माधवी मधुकर झा जी तथा मिथिला की स्वर-सरस्वती मैथिली ठाकुर जी का। इतना ही नहीं, प्रेक्षा ने अपने भजनों के माध्यम से जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज, जगद्गुरु स्वामी अनंताचार्य जी महाराज, और पं. धीरेंद्र शास्त्री जी (बागेश्वर धाम सरकार) जैसे परम पूज्य संतों की चरण वंदना में भी प्रस्तुतियाँ दी हैं।
उनकी गायन प्रतिभा को संस्कार चैनल जैसे राष्ट्रीय मंच पर भी स्थान मिला है — जहाँ उनके भजन घर-घर में श्रद्धा की लहरें जगाते हैं। आकाशवाणी के कार्यक्रमों में भी उनकी मधुर वाणी प्रसारित हो चुकी है और दिल्ली सरकार द्वारा उन्हें उनकी सांस्कृतिक प्रस्तुति हेतु विशेष सम्मान से पुरस्कृत गया है।
प्रेक्षा दुबे – यह नाम आज एक प्रणव से पावन पहचान बन चुका है।
वह बालिका नहीं, वह भविष्य की भक्ति-संगीत की रचना है, जिसकी लय में आस्था और आरोह में आदर गूँजता है।
मोद मुदित मन भायी Mod Mudit Mann Bhayi Ft. Preksha Dubey | Latest Ram Bhajan | जय श्रीराम #bhajan
- Aaj Biraj Mai Holi Re Rasiya – https://www.youtube.com/watch?v=ALbiI9JoLY0
- Jara Itna bata de kanha – https://www.youtube.com/watch?v=VhUcAFNyo4o
- E Raja jI (Short cover) – https://www.youtube.com/watch?v=tI2RddSMtbY
- Phoolon ka taron ka (Happy Raksha Bandhan) – https://www.youtube.com/watch?v=GCrZhcarXuo
वीडियो देखने और सुनने के लिए के लिए कृपया लिंक पर क्लिक करें।













Leave a Reply